
भारत में सबसे सस्ते दरों पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बनाने वाली कंपनी Xiaomi के Mi TV 4X 55 Inch Smart टीवी क्यों है अपनी श्रेणी में भारत का सबसे किफायती और पसंदीदा स्मार्ट टीवी? :एक विश्लेषण
इसमें कोई दो राय नहीं, की Xiaomi ने भारतीय बाजार में कदम रखते ही सस्ते दरों पर प्रीमियम क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बेचने की अपनी जद्दोजहद में आज खुदको भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स ब्रांड्स के तौर पर स्थापित कर लिया है। चाहे वो इसके भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन हो या म्यूजिक स्पीकर और अब स्मार्ट टीवी की रेंज हो, इनका बोलबाला हर तरफ है।
और जब इन्होने सस्ते दरों पर बजट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी सेगमेंट में प्रवेश किया तो ब्रांडो और खरीदारों दोनों में हलचल मचा दी है। ये बात सारे प्रोडक्ट की समीक्षा करने वाले एक्सपर्ट भी मानते है की इसके लांच ने मार्किट को काफी ज्यादा खुला और प्रतिस्पर्धी बना दिया है। इसी कड़ी में सबसे प्रख्यात नाम जुड़ा Mi TV 4X 55 2020 संस्करण के स्मार्ट टीवी सेट का, जो मार्किट आते ही भारत में बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी श्रेणी में एक भरोसेमंद और सबसे किफायती स्मार्ट टेलीविज़न सेट के तौर पर खुद को स्थापित कर लिया है।
Xiaomi ने 2020 में इस 4x series के स्मार्ट टीवी सेट को लांच किया था जिसमे की 43 इंच, 50 इंच और 65 इंच के तीन साइज के मॉडल में उपलब्ध है। इन तीनो में सिर्फ साइज और कीमत के अलावा कोई ख़ास फर्क नहीं है।
इस आर्टिकल के द्वारा मैं इस लोकप्रियता की ऊचाईया छू रहे Mi TV 4X 55 स्मार्ट टीवी के ऊपर एक समीक्षा (Mi TV 4X 55 Smart Tv Review in Hindi) करूँगा। जिसमे इसकी मुख विशेषताओं के साथ, इसकी अच्छाइयां- बुराईयां तथा मार्किट में इसके प्रतिद्वंदियों से भी एक तुलनात्मक विश्लेषण करूँगा। जिससे की आपका इसे खरीदने सम्बन्धी विचारो को एक बल मिलेगा।
तो बिना देरी किये आइये शुरू करते है और चलते है आर्टिकल के मुख्य भाग की ओर,
Mi TV 4X 55 Smart Tv design

जैसा की मैंने बताया Mi TV 4X 55 स्मार्ट टीवी 55 inch के साइज के श्रेणी में भारत का सबसे सस्ता 4k टीवी सेट है। यहाँ पर भले ही ये इस प्राइस रेंज में अपने फीचर्स के दम पर सबसे बेस्ट स्मार्ट टीवी है लेकिन इसके डिज़ाइन और स्टाइल की बात की जाए तो ये एक आम स्मार्ट टीवी के जैसा ही दीखता है। अपने Mi Tv 4X 50 सीरीज के जैसा ही एक बेसिक स्टाइल वाला स्मार्ट टीवी है। जिसमे थोड़ा अलग लुक दिया गया है।
54.6 इंच के असल डिस्प्ले साइज वाली इस यह टीवी निश्चित तौर पर बड़ी और आकर्षक लगती है। इसमें Mi TV 4x 50 Smart TV में दिखने वाले काले रंग के फ्रेम के बजाय ग्रे रंग का फ्रेम और बॉर्डर मिलता है। जिससे की ये इस कीमत पर मिलने वाले अधिकांश दूसरे विकल्पों की तुलना में अलग दीखता है।
जहाँ तक इसकी लम्बाई और चौड़ाई की बात की जाये तो ये क्रमशः 28.4 इंच और 48.8 इंच है और इसके वजन की बात की जाये तो ये 12.7 किलो के है। ये टीवी स्मार्ट टेबल के साथ दीवार पर भी लगाए जा सकते है जिसके लिए कंपनी अपने टेक्निशंस के द्वारा इसको फ्री में लगवाने की सुविधा देती है।
इस स्मार्ट टीवी में Connection Port में आपको मिलेगा 3 hdmi Port, 2 USB 2.0 Port और एक Antena Socket और टीवी के निचले हिस्से में AV Input Port, ईथरनेट केबल Port तथा S/PDIF Port देखने को मिलता है। आमतौर पर दूसरे स्मार्ट टीवी सेट्स के साथ हैडफ़ोन जैक Output Port मिलते है लेकिन इसके साथ ये सुविधा आपको नहीं मिलेगी। लेकिन फिर भी आप S/PDIF पोर्ट में DAC या दूसरे कनेक्टर्स के माध्यम से हैडफ़ोन को टीवी के साथ कनेक्ट कर सकते है।
यहाँ पर एक बात गौर करने लायक है की अगर आप इसे दीवार पर लगाना चाहते है तो कोशिश करे सारे जरुरी Connections इसे दीवार में लगाने से पहले ही करले वरना बाद में कनेक्ट करना आपके लिए ये थोड़ा मुश्किल होगा क्यूंकि दीवार पर लग जाने के बाद इसके कनेक्शन पोर्ट तक पहुँच मुश्किल हो जाती है।
Mi TV 4X 55 Smart Tv key Features in Hindi
जहाँ तक Mi TV 4X 55 Smart टीवी के मुख्य फीचर्स की बात की जाये तो ये एक UHD टीवी है जिसमे LED display इस्तेमाल हुआ है और इसकी Screen Resolutiuon 4K (3840 x 2160 पिक्सेल) है। इसमें स्क्रीन का Refresh रेट 60Hz का मिलता है। जो की HDR10 फॉर्मेट को सपोर्ट करता है ।
इसकी ख़ास खासियतों में से एक इसका 178 डिग्री का View Angle भी है जिससे लगभग किसी भी दिशा से देखने पर स्क्रीन बिलकुल साफ़ नज़र आती है।

इसके अलावा ये टेलीविज़न सेट Amlogic A53 प्रोसेसर पर काम करते है तथा इसमें 2gb Ram और 8 GB स्टोरेज मिलता है। हालाँकि इसी श्रेणी के Nokia Ultra HD 4K LED smart TV में 16gb का स्टोरेज मिलता है। वैसे देखा जाये तो 2GB+8GB के स्टोरेज होते हुए भी ये टीवी सेट काफी अच्छी स्पीड में काम करती है।
Xiaomi के इस स्मार्ट टीवी की साउंड क्वालिटी भी निश्चित तौर पर आपको प्रभावित कर सकती है जो की मात्र 20 watts के होते हुए भी तेज़ और दमदार साउंड पैदा करते है जो की Realme SLED 55-inch LED smart TV से कम होते हुए भी ज्यादा बेहतर साउंड पैदा करते है और इसमें आपको अलग से म्यूजिक सिस्टम लगाने की जरुरत नहीं पड़ती है। इसमें डॉल्बी डिजिटल और DTS साउंड फॉर्मेट का सपोर्ट भी मिलता है।
Mi TV 4X 55 टीवी में HDMI-CEC का सपोर्ट मिलता है तथा इसे किसी भी मोबाइल के द्वारा Chromcasting के विकल्प के द्वारा जोड़ा भी जा सकता है।
इस स्मार्ट टीवी के स्क्रीन पर ही लोकप्रिय OTT plateforms जैसे Amazon prime video, ZEE5, Netflix, Sony Liv और Google playstore का विकल्प देखने को मिलता है और इसके पैकेजिंग में टेलीविजन सेट, आधार स्टैंड, कुछ मैनुअल और रिमोट शामिल हैं।
Xiaomi Mi TV 4X 55 Remote and Software
Xiaomi Mi TV 4X 55 की सारे फीचर्स को जोड़ा जाये तो ये निश्चित तौर पर एक उन्नत किस्म का स्मार्ट टीवी नज़र आता है। लेकिन इसके रिमोट से थोड़ी निराशा होती है। जो की देखने में बिलकुल साधारण प्लास्टिक का बना हुआ लगता है।

Bluetooth के माध्यम से काम करने वाले इसके रिमोट में कुछ महत्वपूर्ण विकल्प जैसे की म्यूट और सेटिंग के बटन नहीं दिया गया है। इसके लिए आपको टीवी में ही मौजूद विकल्प का चुनाव रिमोट के माध्यम से करना होगा।
उपयोगी बटन्स की कमी की बात छोड़ भी दी जाये तो रिमोट का रिस्पांस टाइम भी बहुत स्लो नज़र आता है जिसमे की कोई बटन दबाने पर ये टीवी को कमांड भेजने में टाइम लेता है। इसके अलावा नए टीवी सेट के साथ बैटरी नहीं मिलती। इसे आपको बाहर से खरीदना होगा।
रिमोट की खासियतों की बात की जाये तो इसके ब्लूटूथ रिमोट में Google Voice Assistant की सुविधा दी गयी है जिससे की आप सारे कमांड का निष्पादन आसानी से कर सकते है और ये बहुत ही बेहतर तरीके से काम करता है।
इसमें आपको Netflix , Amazon Prime video और Xiaomi के अपने Patchwall interfeace के लिए बटन की सुविधा मिलती है जो की किसी भी स्मार्ट टीवी में इन OTT plateforms के लिए डायरेक्ट एक्सेस का होना एक जरुरी फीचर्स है।
Mi TV 4x 55 के 2020 संस्करण का ये स्मार्ट टीवी वैकल्पिक लॉन्चर के रूप में शीर्ष पर PatchWall UI 2.0 के साथ Android TV 9 Pie पर चलता है। ये टीवी इंटरफ़ेस बहुत ही साफ़ और इसे आसानी से नेविगेट किया जा सकता है। लेकिन इसके उपयोग में न होने का दशा में इसमें कोई स्टैंडबाई मोड का विकल्प इसमें नहीं मिलता है। हर बार इसे चालू करने पर आपको 1-2 मिनट का समय लगता है।
साधारणतय इसका सॉफ्टवेयर थोड़ा स्लो होने के बावजूद बहुत ही आसानी से इस्तेमाल किये जाने लायक है। जैसा की मैंने पहले बताया ये रिमोट के साथ इसमें लोडिंग टाइम इसी प्राइस रेंज के इसके प्रतिद्वंदियों के मुक़ाबले थोड़ा धीमा है तथा ये बाहरी डिवाइस के साथ भी कनेक्ट होने में टाइम लेता है।
वैसे सॉफ्टवेयर के Overall Response के बारे में बात की जाये तो ये इस प्राइस में अब भी सर्वेश्रेष्ठ विकल्प ही होगा। और आपको निश्चित तौर पर चिंता करने की जरुरत इसलिए नहीं है क्यूंकि लॉन्ग टर्म में भी Mi टीवी के सॉफ्टवेयर बहुत ही प्रभावी रूप से काम करते रहे है।
Xiaomi Mi TV 4X 55 performance
ये एक लार्ज स्क्रीन टीवी सेट है अगर आपके पास बड़ा कमरा या बड़ा स्पेस है तो इसका साइज आपको निश्चित तौर पर प्रभावित करेगा और इसके बेहतरीन 4K HDR content को क्वालिटी तथा कलर का भरपूर लाभ उठा सकते है। जहा तक इस टीवी के पिक्चर क़्वालिटी की बात है ये स्मार्ट टीवी पूरी तरह से बेहतरीन डिस्प्ले क्वालिटी वाला एक पैसा वसूल प्रोडक्ट है।
हालाँकि, कम रेसोलुशन वाले या स्टैण्डर्ड डेफिनिशन(SD) क्वालिटी के वीडियो में उतना बेहतर परफॉर्म नहीं करते इसमें कलर और पिक्चर उतनी क्लियर नहीं आती। इसलिए मेरी राय में सिर्फ full-HD या 720p वाले ही डिश कनेक्शन या वीडियो आपको सबसे बेहतरीन अनुभव देंगे।
Xiaomi Mi TV 4X 55 Price in India
जैसा की मैंने ऊपर बताया की Xiaomi ने इसके 3 अलग साइज का विकल्प दिया हुआ है जो की क्रमश 43, 50 और 55 इंच के साइज में आते है। इनमे कोई सिर्फ इसके साइज और कीमत का ही फर्क है बाकि सारे फीचर बिलकुल शामे ही है। तो सबसे छोटे वाले वैरिएंट जो की L43M4-4AIN के मॉडल नंबर के नाम से आता है
अगर भारत में Xiaomi Mi TV 4X 55 inch (model number- L55M5-5XIN) की कीमत की बात की जाये तो ये Amazon पर फ़िलहाल 43,999 रुपये पर उपलब्ध है और ठीक इसी कीमत पर Mi के वेबसाइट पर भी ये उपलब्ध है। और इसका सबसे छोटे वाले वैरिएंट Mi TV 4X 43 ( मॉडल नंबर-L43M4-4AIN) जो की 43 इंच का है ये अमेज़न पर 29,999 रुपये पर उपलब्ध है। और मझोले वैरिएंट Mi TV 4X 50 (मॉडल नंबर-L50M5-5AIN) की कीमत अमेज़न पर 34,998 रुपये पर मिल रही है।
यहाँ पर एक बात ध्यान देने योग्य की इनकी कीमते विभिन्न ऑफर्स के वजह से बदलती रहती है इसलिए उपरोक्त कीमतों में भविष्य में बदलाव संभव हो सकता है।
Xiaomi Mi TV 4X 55 Full Specifications in Hindi
- General
Model Number | L55M5-5XIN |
Model Name | Mi TV 4X 55 |
Power | 190 watts |
Power (standby) | 0.5 watts |
Warranty | 1 साल |
पैकेजिंग के अंदर | LED TV, मैन्युअल तथा वारंटी कार्ड , 4 Screws , स्टैंड, रिमोट कण्ट्रोल |
- पोर्ट्स और कनेक्टिविटी
Wi-Fi | हाँ |
ब्लूटूथ | हाँ |
Ethernet | हाँ |
HDMI | 3 |
USB | 2 |
Headphone Jack | No |
- Display
स्क्रीन साइज | 55 इंच |
स्क्रीन रेसोलुशन | 4K, 3840 x 2160 Pixels |
स्क्रीन टाइप | LED |
रेसोलुशन टाइप | 4K (Ultra HD) |
रिफ्रेश रेट | 60Hz |
Aspect Ratio | 16:09 |
View Angle Horizontal/ and Vertical | 178 डिग्री |
3D | No |
डिस्प्ले की अन्य खासियतें | HDR10, Wide Colour Gamut (WCG), Reality Flow, Vivid Picture Engine |
- Video
वीडियो फॉर्मेट का सपोर्ट | MP4, MKV, WMV, AVI |
Image फॉर्मेट का सपोर्ट | JPEG, PNG |
अन्य वीडियो के फीचर | MEMC, 5 Picture Mode (Standard, Movie, Vivid, Sport, Custom) Dynamic Noise Reduction, Color Temperature Control |
- स्मार्ट टीवी के फीचर्स और परफॉरमेंस
Smart TV | हाँ |
Wi-Fi | हाँ |
Screen Mirroring / Chromecast | हाँ |
Processor | MTK Cortex A55 |
Processor Cores | 4 |
RAM | 2 GB |
स्टोरेज | 8 GB |
Apps का सपोर्ट | Hotstar, Prime Video, Netflix, Zee5, Jio Cinema, Eros Now, Hungama Play, ALT Balaji, etc. |
अन्य स्मार्ट टीवी के Features | Android, PatchWall 2.0 OS |
- Design
स्टैंड के बिना वजन | 13.3 kg |
स्टैंड के साथ वजन | 14.2 kg |
Dimensions | 124.2 x 24.5 x 72 Centimeters |
Mounting Type | Table / Wall Mounted |
- Audio
ऑडियो फॉर्मेट का सपोर्ट | MP3, AAC, WMA, WAV |
स्पीकर की संख्या | 2 |
स्पीकर की आउटपुट | 20 Watts |
ऑडियो के अन्य फीचर्स | Dolby Plus, DTS-HD |
Xiaomi Mi TV 4X 55 Pros and Cons in Hindi
Pros
- किफायती दाम पर प्रीमियम क्वालिटी TV
- बड़े 4k स्क्रीन
- बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी
- एंड्राइड टीवी एवं patchwall OS
- डॉल्बी प्लस के साथ दमदार साउंड क्वालिटी
Cons
- रिमोट कण्ट्रोल में उपयोगी Features की कमी
- Apps धीमे लोड होते है.
- औसत क्वालिटी वीडियो के लिए उपयुक्त नहीं
Conclusion, Xiaomi Mi TV 4X 55 Review
Mi TV 4X सीरीज 29,999 के कीमत के रेंज से शुरू होती है। 43-इंच की TV के लिए 29,999 मात्र लगाकर इतनी कम कीमत में 4K HDR टीवी खरीदना मेरे नज़र में बहुत ही लुभावना विचार है।
हालाँकि, 55-इंच वैरिएंट की अगर बात की जाए तो ये इसी कीमत के रेंज में और भी बहुत सारे दूसरे ब्रांड्स के टीवी सेट्स आपको आसानी से मिल सकते है, लेकिन Mi TV 4X 55 जैसी डिस्प्ले क्वालिटी दूसरे ब्रांड्स में उपलब्ध नहीं है। और इसके सारे फीचर्स को इसमें जोड़ दिया जाये तो मार्किट में फ़िलहाल इस कीमत के रेंज में आपको इससे बेहतर 4K टीवी देखने को नहीं मिलेगा।
ये बात सर्व ज्ञात है की Mi के सारे प्रोडक्ट्स कम कीमत में बेहतरीन क्वालिटी के प्रोडक्ट्स देने के लिए मशहूर है और यहाँ भी इन्होने इसमें कोई कमी नहीं की है। Samsung, Oneplus और Sony जैसे ब्रांड्स बेशक मार्किट में बादशाह है लेकिन भारतीय मिडिल क्लास वर्ग में Mi ने बजट फ्रेंडली होने के कारण अपनी अच्छी पैठ बना ली है।
अगर आप इसे खरीदने के लिए इच्छुक है तो मेरी नज़र में ये एक किफायती सौदा होगा और मेरे तरफ से ये एक Strong Buy की सलाह रहेगी।
अगर आपके मैं में इसे खरीदारी से सम्बंधित और भी सवाल मन में है तो आप मुझसे कमेंट सेक्शन या मेरे ईमेल – Hustlehindi@gmail.com पर बेझिझक पूछ सकते है।
आपके सवालो से सम्बंधित हर संभव जवाब ढूंढ कर लाना ही मेरे ब्लॉग की प्राथमिकता है।
कैसा लगा आपको मेरा ये Review Article, ये बताना न भूले!
Sharing Is Caring 😉
धन्यवाद!
आपका दिन शुभ हो!