
एक विश्लेषण : Xiaomi के Redmi smart Tv X65 में क्या है ख़ास जो इसको तेज़ी से उपभोक्ताओं की पसंद बनाता जा रहा है।
तो साल के सबसे बहुचर्चित प्रोडक्ट लांच में से एक Redmi Smart TV X सीरीज़ को Xiaomi द्वारा मार्च 2021 में भारत के बाज़ारो के लिए लांच कर दिया गया। और उन्होंने इस smart Led tv series को 3 अलग साइज की रेंज के साथ लांच किया गया है। जो की क्रमशः 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की साइज में उपलब्ध है।
वैसे देखा जाये तो Smart TV X series में कंपनी के द्वारा सिर्फ साइज का ही अंतर रखा गया है इसलिए आपको इसके बाकि के फीचर्स बिलकुल एक जैसे ही मिलेंगे और डिस्प्ले भी जो की 4K HDR LED है। इनकी कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है। ये बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए Android TV 10 से लैस है और इसमें आपको मिलता है 12 बिट डॉल्बी विज़न साउंड और HDR सपोर्ट। ये स्मार्ट टीवी स्टॉक टीवी यूआई के अलावा पॉचवॉल यूआई से साथ भी आता है।
मेरा ये आज का रिव्यु आर्टिकल इसके सबसे बड़े वाले वेरिएंट जो की 65 इंच का है, के ऊपर होने वाला है। जो की साइज में काफी बड़ा तो है लेकिन दूसरे मापदंडो में ये कैसा है इसका एक संछिप्त विश्लेषण करेंगे।
तो आइये बिना किसी देरी के शुरू करते है,
रेडमी स्मार्ट टीवी X65 के मुख्य फीचर्स (Redmi Smart TV X65 Key Features in Hindi)
Redmi Smart TV X65
Key Features
- HDR Technology (Dolby Vision, HDR 10+)
- Voice रिमोट, आवाज़ से टीवी को इनपुट कमांड दे सकते है
- टीवी को मोबाइल से कनेक्ट करने के लिए स्क्रीन कास्टिंग की सुविधा
- बेहतरीन Gaming एक्सपेरिंस वाला स्मार्ट टीवी
- पहले से मौजूद लोकप्रिय Apps (Netflix, YouTube, Hotstar, Prime Video, etc.)
भारत में रेडमी स्मार्ट टीवी X65 का प्राइस क्या है? (Redmi Smart TV X65 Price in India in Hindi)
जैसा की मैंने बताया Redmi Smart TV X सीरीज़ में तीन साइज़ में लांच हुए हैं, जिसमें Redmi Smart TV X50 इंच के टीवी की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि Redmi Smart TV X55 की कीमत 39,999 रुपये है और सबसे बड़े वाले वेरिएंट Redmi Smart TV X65 जो की 65 इंच का है, 58,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध है।
इसे Amazon, Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Mi Home और Mi Studio offline स्टोर्स पर उब्लब्ध है। यह लेटेस्ट लांच, टीवी मार्केट में AmazonBasics, HISENSE, और Vu जैसे ब्रांडों के बजट टीवी सेगमेंट को अच्छी टक्कर दे रहे है, जो कि बड़ी स्क्रीन वाले UHD LED टीवी 45,000 रुपये के अंदर ऑफर करते हैं।
रेडमी स्मार्ट टीवी X65 सीरीज का पूर्ण विवरण (Redmi Smart TV X65 Full specifications)
रेडमी स्मार्ट टीवी X65 सीरीज का ये स्मार्ट टीवी तुलनात्मक रूप से कम कीमत का होने का बावजूद प्रभावशाली specifications से लैस है। यहाँ पे ध्यान देने वाली बात ये है की इसके लगभग सारे specifications Xiaomi के ही Mi Qled टीवी से बिलकुल मिलते जुलते है।
और इसमें सबसे महत्वपूर्ण अंतर जो दीखता है वो है इसकी बैकलाइटिंग का। जहां पर आपको Mi QLED TV में बैकलाइटिंग और पैनल के बीच क्वांटम डॉट लेयर मिलता है, वहीं Redmi TV में डायरेक्ट LED बैकलाइटिंग का फीचर देखने को मिलता है। गेम्स को शौकीनों के लिए इसमें eARC और ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड) सपोर्ट मिलता है एवं तीन HDMI 2.1 पोर्ट भी मौजूद हैं। ऐसे ही इसके स्पेसिफिकेशन्स की मैंने लिस्ट निचे में दर्शाई है, जो की खरीदने से पहले आपको जरूर जननी चाहिए।
- Display
स्क्रीन साइज | 65 इंच |
स्क्रीन रेसोलुशन | 3840 x 2160 Pixels |
स्क्रीन टाइप | LED |
रेसोलुशन टाइप | 4K (Ultra HD) |
रिफ्रेश रेट | 60Hz |
सपोर्टेड वीडियो फोर्मट्स | AVI, MPEG-1, MPEG- |
- Audio
स्पीकर्स | 2 |
ऑडियो आउटपुट | 30 W |
Surround Sound | Yes |
Audio Feature Details | Surround Sound |
ऑडियो फोर्मट्स सपोर्ट | AAC, AC3(Dolby Digital), FLAC, OGG |
- स्मार्ट टीवी के फीचर्स
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्राइड |
Voice कण्ट्रोल | Yes |
स्क्रीन कास्टिंग | Yes |
Supported Apps | नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो |
- पोर्ट्स और कनेक्टिविटी
Wi-Fi | Yes |
ब्लूटूथ | Yes |
Ethernet | Yes |
HDMI | 3 |
USB | 2 |
Headphone Jack | 1 |
- सामान्य विवरण
स्मार्ट टीवी | Yes |
पावर खपत | 200W |
वारंटी | 1 साल |
पैकिंग सामग्री | टेलीविज़न, रिमोट कण्ट्रोल, बैटरीज, टेबलटॉप स्टैंड, बेस, स्क्रेव्स, यूजर मैन्युअल एवं वारंटी कार्ड |
- परफॉरमेंस
प्रोसेसर | क्वैड कोर प्रोसेसर |
RAM | 2 GB |
Storage | 16 GB |
रेडमी स्मार्ट टीवी X65 सीरीज की खूबियाँ और कमियाँ (Redmi Smart TV X65 Pros and Cons in Hindi)
Pros
- कनेक्टिविटी के ज्यादा विकल्प
- Dolby Vision, HDR10+
- शानदार सॉफ्टवेयर
- बेहतरीन साउंड क्वालिटी
- अच्छी पिक्चर क्वालिटी के साथ 4K HDR Content
Cons
- ख़राब दिखने वाले ब्लैक काले levels
- Full HD content में औसत display quality
- रिमोट के साथ बैटरी नहीं मिलता
- Vivid picture mode में चेहरे पीले दिखाई देते है